सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire broke out in a closed house, 8 people suffered burns while trying to extinguish it.

Firozabad News: बंद मकान में लगी आग, बुझाने में 8 लोग झुलसे

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a closed house, 8 people suffered burns while trying to extinguish it.
शिकोहाबादफोटो-201-हादसे के बाद मकान के अंदर लगी आग। स्रोत संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एटा तिराहे के पास स्थित मकान में सोमवार दोपहर आग लग गई। हादसे के वक्त घर में ताला लगा था, लेकिन आग की लपटें देख बचाने दौड़े पड़ोसियों समेत आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया आग की चपेट में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से उसकी चपेट में आकर आठ लोग घायल हुए हैं।मोहल्ला एटा तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के सामने वाली गली में मोहम्मद रसीद और फरीद का परिवार रहता है। सोमवार को पूरा परिवार हाथरस के सिकंदराराऊ में रिश्तेदार की शादी में गया था। आसपास के लोगों ने बताया दोपहर करीब 2 बजे वोल्टेज के उतार चढ़ाव के चलते शॉर्ट-सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी से वहां आग लग गई। इसकी चपेट में आकर वहां रखा रेफ्रिजरेटर भी जलने लगा। घर से धुआं और लपटें उठती देख मोहल्ले में भगदड़ मच गई। पड़ोस के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान फ्रिज का कंप्रेशर फट गया और इसकी चपेट में आकर आठ लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और आग को आसपास के घरों में फैलने से रोका।इस हादसे में घर में रखा राशन, कपड़े, नकदी और सामान जल गया है। पीड़ित परिवार ने लाखों का आर्थिक नुकसान बताया है। अस्पताल में भर्ती घायलों का उपचार जारी है, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos



जिला अस्पताल परिसर में कबाड़ एंबुलेंस में लगी आग, अफरातफरी
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल परिसर में रविवार देर रात एक कबाड़ एंबुलेंस में आग लग गई। लपटों के साथ उठते धुएं से पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।जिला अस्पताल परिसर में करीब आधा दर्जन कबाड़ एंबुलेंस खड़ी हैं। रविवार देर रात खड़ी एक पुरानी एंबुलेंस में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखकर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं। आग बुझाए जाने तक एंबुलेंस जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जानकारी पर सीएमएस डाॅ. नवीन जैन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में लगी आग, चार बीघा गेहूं की फसल जली : खैरगढ़ के ग्राम निकाऊ में सोमवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से किसान की चार बीघा खेत में खड़ी गेहूं की पकी फसल जल गई। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। उससे निकली चिंगारियां सूखी फसल पर जा गिरीं। तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर दौड़े और निजी संसाधनों व काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही हाथवंत चौकी प्रभारी और खैरगढ़ के अवर अभियंता (जेई) दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। पीड़ित किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article