सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firing in land dispute, teenager injured, mother attacked with axe

Firozabad News: जमीन के विवाद में फायरिंग, किशोर घायल, मां पर कुल्हाड़ी से हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Firing in land dispute, teenager injured, mother attacked with axe
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव अगरूपुरा में मंगलवार सुबह जमीन के विवाद में खेत पर गेहूं एकत्र करते समय मां-बेटे पर हमला किया गया। इसमें एक पक्ष के किशोर के पैर को घायल करते हुए गोली निकल गई। वहीं, किशोर की मां पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोर के अन्य परिजन जेल में बंद है।
Trending Videos

थाना मटसैना क्षेत्र के गांव अगरूपुरा निवासी पुष्पा देवी अपने बेटे और बेटी पूनम के साथ मंगलवार सुबह खेत पर गेहूं एकत्रित कर रहीं थीं। पुष्पा देवी का आरोप है कि यहां दूसरे पक्ष के लोग आ गए। कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। बेटे के पैर को घायल करते हुए गोली निकल गई। इसके बाद आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। ग्रामीणों के एकत्रित होने व पुलिस के आने की सूचना पर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल किशोर ने बताया जमीन को लेकर चार माह से झगड़ा चल रहा है। इस मामले में दीपक, पिता प्रताप सिंह व बाबा राजवीर जेल में है। बताया कि पप्पू से प्रताप सिंह ने करीब एक साल पहले 12 बीघा खेत खरीदा था। वह उनकी फसल पर कब्जा करना चाहता है। आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले धमकी दी थी। उसके बाद फायरिंग कर दी। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed