{"_id":"69825ef4fdaebba6a4042889","slug":"firozabad-news-nager-palika-adyaskhya-noticed-firozabad-news-c-169-1-mt11005-166885-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नगर पंचायत एका अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नगर पंचायत एका अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर पंचायत एका की अध्यक्ष माया देवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग ने नामांकन के समय अपनी वास्तविक आयु छिपाने और जानबूझकर भ्रामक सूचना देने के आरोप में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रमुख सचिव गुरुप्रसाद की ओर से जारी इस नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि 15 दिन के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला, तो उन्हें अध्यक्ष पद की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों से बेदखल कर पद से हटा दिया जाएगा ।
जसराना तहसील के ग्राम एका निवासी उमेश चंद्र ने इस संबंध में शिकायत की थी। आरोप था कि माया देवी ने वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान अपनी वास्तविक आयु छिपाई थी। जांच में पाया गया कि उनके हाईस्कूल अंक पत्र (वर्ष 2002) के अनुसार उनकी जन्मतिथि 1.08.1988 है। इस आधार पर नामांकन की तिथि (10.11.2017) को उनकी आयु केवल 29 वर्ष 03 माह थी। जबकि नियमानुसार अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है। आरोप है कि माया देवी ने हाईस्कूल सर्टिफिकेट छिपाकर आधार कार्ड और परिवार रजिस्टर के आधार पर अपनी आयु 30 वर्ष दर्शाई और अनुचित तरीके से चुनाव लड़ा।
जिलाधिकारी फिरोजाबाद द्वारा शासन को भेजी गई जांच आख्या में उल्लेख किया गया है कि हाईस्कूल का अंक पत्र आयु का सर्वाधिक प्रमाणिक साक्ष्य है। रिपोर्ट के अनुसार माया देवी ने सोची-समझी साजिश के तहत इसे छिपाया और जानबूझकर गलत शपथ पत्र प्रस्तुत किया। इसी आधार पर उनके विरुद्ध थाना एका में वर्ष 2023 में 398 क्राइम नंबर पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई।
Trending Videos