सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Heavy storm and rain ruined the hard work of farmers, a cow died due to lightning.

Firozabad News: तेज आंधी-बारिश से किसानों की मेहनत पर पानी, बिजली गिरने से गाय मरी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Heavy storm and rain ruined the hard work of farmers, a cow died due to lightning.
बिजली गिरने से मृत गाय के शव के पास खड़े लोग। संवाद - फोटो : बिजली गिरने से मृत गाय के शव के पास खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। विकासखंड हाथवंत क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब चार बजे अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खलिहान में रखा गेहूं और भूसा तेज हवा से दूर-दूर तक बिखर गया और बारिश में भीग गया। वहीं गांव नंदपुर में बिजली गिरने से एक किसान की गाय मर गई।
Trending Videos


विकासखंड हाथवंत क्षेत्र के गांव नंदपुर में खेत पर नीम के पेड़ के पास बंधी श्यामवीर सिंह की गाय पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से गाय की मौके पर ही मर गई। पास में मौजूद एक गिलहरी भी इसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव खैय्यातन में किसान सुबह से गेहूं की मड़ाई में जुटे हुए थे। तभी अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे किसान अपना अनाज सुरक्षित नहीं रख सके और काफी मात्रा में गेहूं भीग गया।



नुकसान का सर्वे शुरू, एडीएम वित्त ने दिए निर्देश

फिरोजाबाद। एडीएम वित्त विशु राजा के अनुसार, पिछले चार दिनों के भीतर जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में अब तक 5 पशुओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण कई क्षेत्रों में खड़ी फसलों को भी भारी क्षति पहुंची है। प्रशासन द्वारा क्षति का सटीक आकलन करने के लिए सभी तहसीलों को निर्देशित किया गया है। एडीएम ने बताया तहसीलवार सर्वे हो रहा है। राजस्व विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर फसलों और अन्य नुकसान का जायजा ले रही हैं। पूरी रिपोर्ट तहसीलवार तैयार की जा रही है ताकि किसी भी प्रभावित किसान का डेटा न छूटे। जैसे ही सर्वे का काम पूरा होगा, विस्तृत रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी ताकि प्रभावित किसानों और पशुपालकों को उचित सहायता राशि मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed