सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hundreds of acres of wheat crop submerged due to breach in canal

Firozabad News: रजवाहा में कटान से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल हुई जलमग्न

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of wheat crop submerged due to breach in canal
शिकोहाबादफोटो-207-रजवाहा में पानी आने के बाद खेतों में खड़ी जलमग्न फसल। स्रोत संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन

Trending Videos

शिकोहाबाद। नगला बलुआ के समीप स्थित रजवाहा में अचानक अत्यधिक पानी आने से जगह-जगह कटान हो गया। इससे सैकड़ों बीघा गेहूं की पकी खड़ी फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई। ऐसे में कई किसान बर्बादी की कगार पर जा पहुंचे।रजवाहा कटने से नगला बलुआ और लभौआ के संतोष, तहसीलदार, प्रभुदयाल, किशनपाल, वकील, रामब्रज, बारेलाल, कालीचरण सहित अन्य किसानों के खेतों में खड़ी फसल जलमग्न गई। किसानों का कहना है कि पहले ही बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी फसल को बर्बाद करने में कमी नहीं छोड़ी। अब रजवाहा के पानी ने किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। पीड़ित किसानों ने तहसील प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने और सिंचाई विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुनील कुमार ने बताया कि जेड़ा झाल से पानी का रिसाव होने के कारण रजवाहा में पानी पहुंच गया था। कटान को रोकने के लिए तत्काल जेसीबी मशीन भेजकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed