{"_id":"69d548f1d2ec203403022ed9","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-her-parents-file-fir-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-171943-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायका पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायका पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जसराना। क्षेत्र से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। जिसमें मृतका के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हिन्दूपुर थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी निवासी विवेक यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी 14 मई 2021 को उतरारा निवासी बृजपाल के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के छह माह बाद से ही पति बृजपाल, सास गीता देवी व ननदें नीलम व प्रिया अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रियंका को प्रताड़ित करने लगे। परिजन का कहना है कि प्रियंका को मारपीट कर भूखा-प्यासा रखा जाता था और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। घटना से 10 दिन पहले उसे मायके छोड़ दिया गया था, लेकिन 1 अप्रैल 2026 को पुनः ससुराल बुला लिया गया। बताया गया कि 2 अप्रैल को प्रियंका ने फोन पर अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार की जानकारी दी थी। इसके अगले दिन 3 अप्रैल को उसकी संदिग्ध मौत की सूचना मिली। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष अंतिम संस्कार की तैयारी कर चुका था और बिना पोस्टमार्टम के ही शव का दाह संस्कार कर दिया गया। मृतका के भाई का आरोप है कि ज़ब वह थाना पहुंचे तो स्थानीय स्तर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब पीड़ित परिवार ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने आदेश कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। जसराना थाना पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X