सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sanitary pads will be available at NCR stations and baby feeding centres will be set up.

Firozabad News: एनसीआर के स्टेशनों पर मिलेंगे सेनेटरी पैड और बनेंगे बेबी फीडिंग सेंटर

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Sanitary pads will be available at NCR stations and baby feeding centres will be set up.
विज्ञापन
टूंडला। एनसीआर यानी उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशनों पर सेनेटरी पैड मिलेंगे। इसके अलावा बेबी फीडिंग सेंटर बनेंगे। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्यों की महाप्रबंधक की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर सदस्यों ने प्रस्ताव रखते थे। महाप्रबंधक ने सदस्यों द्वारा दिए सुझावों पर कराए गए कार्यों की उन्हें जानकारी दी है। जेडआरयूसीसी सदस्य संध्या गौतम ने टूंडला रेलवे स्टेशन पर चले रहे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर धीमी गति से विकास कार्यों का, प्रयागराज मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर बेबी फीडिंग सेंटर खोलने का, सेनेटरी पैड की व्यवस्था व महिला आरपीएफ का स्टाफ बढाए जाने का प्रस्ताव रखा था। जेडआरयूसीसी के प्रस्ताव पर महाप्रबंधक ने बताया कि टूंडला रेलवे स्टेशन के बचे हुए विकास कार्य के संपादन के लिए निविदा प्रक्रियाधीन है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। एनसीआर के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर बेबी फीडिंग सेंटर की व्यवस्था कराई गई है। मल्टी परपज स्टॉल पर सेनेट्री पैड की व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही प्रयागराज मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत महिला यात्रियों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। एनसीआर के 106 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। तथा बचे हुए स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य रैलटेल द्वारा किया जा रहा है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed