{"_id":"6aa98e0aa06e9cc49608bbd3","slug":"scam-in-swachh-bharat-mission-funds-33-panchayat-secretaries-under-scrutiny-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-184958-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्वच्छ भारत मिशन फंड में घोटाला, 33 पंचायत सचिव रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्वच्छ भारत मिशन फंड में घोटाला, 33 पंचायत सचिव रडार पर
विज्ञापन
राजकुमार
फिरोजाबाद। जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के नाम पर सरकारी धन में खुली सेंधमारी का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायतों के स्वयं के स्रोतों (ओएसआर) से होने वाली लाखों रुपये की आय को सरकारी ओएसआर खाते में जमा कराने के बजाय 33 पंचायत सचिव अपनी जेबों में दबाकर बैठ गए। पूरे मामले में वित्तीय अनियमितता की बू आने पर सीडीओ शत्रोहन वैश्य के आदेश पर डीपीआरओ ने नोटिस जारी किए हैं।
जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान विभिन्न मदों से ओएसआर फंड के तहत कुल 14,90,000 रुपये की राजस्व आय एकत्रित की गई थी। भ्रष्टाचार की नीयत से सचिवों ने मात्र 3,49,950 रुपये ही ओएसआर बैंक खाते में जमा कराए जबकि 11,40,050 रुपये की मोटी रकम गायब कर ली गई। इसकी पोल सीडीओ शत्रोहन वैश्य द्वारा की गई समीक्षा में पोल खुल गई। इसके बाद उन्होंने डीपीआरओ के जरिये लेखा-जोखा की गहन पड़ताल कराई। इसमें सामने आ गया है कि 14.90 लाख की वसूली में से 11.40 लाख डकारे गए हैं। सीडीओ ने साफ निर्देश दिया है कि 3 दिन में पाई-पाई का हिसाब न देने पर सचिवों पर एफआईआर दर्ज होगी।
ओएसआर खाते में धनराशि जमा न करके यह घोटाला किया जा रहा था। सभी 33 आरोपी सचिवों को अंतिम चेतावनी देते हुए 3 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। समय सीमा के भीतर सरकारी खजाने में धनराशि जमा न करने और संतोषजनक जवाब न देने पर इसे सीधा गबन माना जाएगा और संबंधित सचिवों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
- अरुण कुमार अत्री, डीपीआरओ
जांच के दायरे में आए सचिव
टूंडला ब्लॉक
6 सचिव: मान प्रताप (24 हजार बकाया), हेमा जादौन (48 हजार), सतेंद्र सिंह (24 हजार), दिलीप कुमार (25 हजार), पीयूषकांत (39 हजार) और मुकुल शर्मा (22 हजार)।
शिकोहाबाद ब्लॉक
5 सचिव: विनय कुमार (52 हजार), अश्वनी कुमार प्रथम (37.5 हजार), राजकुमार (32.5 हजार), शिवा तिवारी (27 हजार) और प्रशांत कुमार (25 हजार)।
फिरोजाबाद ब्लॉक
4 सचिव: अजयपाल सिंह (35 हजार), गौरव यादव (34 हजार), सौरभ कुमार (33.5 हजार) और ब्रजेश कुमार (26.15 हजार)।
एका ब्लॉक
4 सचिव: सुनील कुमार (51 हजार), प्रशांत पाठक (22.5 हजार), पुष्कर (21 हजार) और अरुण कुमार (21 हजार)।
नारखी ब्लॉक
4 सचिव: अभय दीप (41 हजार), कपिल गौतम (34 हजार), आदित्य मिश्रा (33 हजार) और दीपक यादव (27.5 हजार)।
अरांव ब्लॉक
3 सचिव: अमन प्रसाद (60 हजार), मोहित यादव (42.5 हजार) और पीयूष कुमार सिंह (34.4 हजार)।
मदनपुर ब्लॉक
3 सचिव: विवेक कुमार (58 हजार), विजय यादव (30 हजार) और संजीव चतुर्वेदी (24 हजार)।
हाथवंत ब्लॉक
2 सचिव: मुनील कुमार (42 हजार) और प्रवेंद्र यादव (42 हजार)।
जसराना ब्लॉक
2 सचिव: अंकित कुमार (42.5 हजार) और संदीप कुमार (29 हजार)।
स्वकर से होने वाली आय है ओएसआर
पंचायतीराज विभाग के अनुसार ग्राम पंचायतों के पास स्थानीय करों (जैसे बाजार शुल्क, जलकर, संपत्ति कर,कूड़ा निस्तारण केंद्र,घर-घर कूड़ा उठान, गोबर गैस) और अन्य स्थानीय सेवाओं से जुटाई गई आय का हिसाब रखने के लिए ओएसआर किया जाता है। ग्राम पंचायत की स्वयं की होने वाली आय को ओएसआर कहा जाता है।