{"_id":"6ab1171ea8b03b70080d8d7b","slug":"video-bharatiya-kisan-union-bhanu-staged-a-protest-and-raised-slogans-at-the-district-headquarters-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भारतीय किसान यूनियन भानु ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भारतीय किसान यूनियन भानु ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी
फिरोजाबाद में भारतीय किसान यूनियन(भानु) ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ नारेबाजी की। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगपत्र डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय को सौंपा। किसान आयोग का गठन करने के साथ किसानों के उपयोग में आने वाली बिजली, पानी की कीमतें आधी करने की मांग की। मांगों को नहीं माने जाने पर पांच अक्तूबर को दिल्ली कूच करने का आह्वान किया। भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के निर्देश पर सोमवार को भाकियू के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उन्होंने मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए किसानोें के हित की मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। किसानों की समस्याओं के निदान के लिए किसान आयोग का गठन किया जाए। साफ स्वच्छ छवि वाले किसान नेताओं को अध्यक्ष एवं सदस्य बनाया जाए। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए। प्राकृतिक अनाज के अलग से केंद्र खोले जाएं। इनकी कीमतें बेहतर रखी जाएं। उन्होंने कहा कि जब नेताओं को मुफ्त बिजली मिल सकती है तो फिर किसानों को आधी दरों पर बिजली दी जाए। शिक्षा एवं चिकित्सा में सुधार किया जाए। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी, डॉ सुंदर यादव, सीपी सिंह,अर्जुन चौधरी,हित गोपाल उपाध्याय,राजा डोरसा, शीलू सिकरवार, ओमवीर सिंह, सौरभ यादव, आशु यादव, राजकुमार सिंह, राजपाल लोधी आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।