सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tundla: The face of Mekeshwar Mahadev Temple Road will change with Rs 1.97 crore.

टूंडला : मेकेश्वर महादेव मंदिर मार्ग की 1.97 करोड़ से बदलेगी सूरत

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Tundla: The face of Mekeshwar Mahadev Temple Road will change with Rs 1.97 crore.
111, टूंडला क्षेत्र के मेकेश्वर महादेव मंदिर मार्ग का भूमि-पूजन करते विधायक प्रेमपाल​ सिंह धनगर - फोटो : samvad
विज्ञापन
टूंडला। विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए सोमवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। क्षेत्रीय विधायक ने ग्राम पंचायत बाघई द्वितीय और रामगढ़ उम्मरगढ़ स्थित प्राचीन मेकेश्वर महादेव मंदिर तक जाने वाले जर्जर मार्ग के नवनिर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने सुबह 11 बजे शिलापट्ट का अनावरण कर सड़क निर्माण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग की लंबाई 2200 मीटर है, जिस पर 1.96 करोड़ 80 हजार की लागत आएगी। मेकेश्वर महादेव मंदिर एक प्राचीन शिवालय है, जहां बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक मार्ग कच्चा होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। खासकर वर्षा ऋतु में यह रास्ता दलदल बन जाता था। ग्रामीणों की इस जायज मांग को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से बजट का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह (निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक), पूर्व जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, महेशपाल सिंह, रामतीर्थ चक, संजय परमार, अजीत जुरैल, नरेंद्रपाल सिंह, देवेंद्र तोमर, दिनेशपाल सिंह, महावीर बघेल, सौरव सिंह, पुष्पेंद्र पाल सिंह, दीपक चौधरी आदि।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed