सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Video of Pradhan firing a rifle goes viral, FIR lodged

Firozabad News: प्रधान का रायफल से फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Video of Pradhan firing a rifle goes viral, FIR lodged
घर पर खड़े होकर फायरिंग करता आरोपी युवक। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : घर पर खड़े होकर फायरिंग करता आरोपी युवक। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
शिकोहाबाद। घर की छत पर खड़े होकर रायफल से हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान मक्खनपुर क्षेत्र के ग्राम जेवड़ा के वर्तमान प्रधान के रूप में हुई है।
Trending Videos


पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा था, जिसमें एक युवक हाथ में रायफल लेकर बेखौफ अंदाज में हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए शिकोहाबाद पुलिस ने जांच शुरू की। छानबीन में युवक की पहचान अनिकेत उर्फ राजा के रूप में हुई, जो मूल रूप से मक्खनपुर के गांव जेवड़ा का प्रधान है और वर्तमान में आदर्श नगर, शिकोहाबाद में रहता है। शिकोहाबाद थाने के उप निरीक्षक ओमप्रकाश की तहरीर पर आरोपी प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी अनिकेत आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। सरेआम फायरिंग के इस कृत्य से इलाके में भय और दहशत का माहौल पैदा हो रहा था। प्रथम दृष्टया वीडियो में दिख रहा हथियार रायफल प्रतीत हो रहा है। पुलिस अब हथियार की बरामदगी और उसकी वैधता की जांच के लिए दबिश दे रही है। यह वीडियो पुराना भी हो सकता है। चर्चा है कि वर्ष 2018 में बेटी के जन्म की खुशी में प्रधान ने यह फायरिंग की थी। हालांकि, वर्तमान में प्रतापपुर चौराहे पर किसी पक्ष से चल रहे विवाद के बीच इस वीडियो का अचानक सामने आना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed