सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman dies after Instagram post, alleges blackmail

Firozabad News: इंस्टाग्राम पर पोस्ट के बाद महिला की मौत, ब्लैकमेल करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after Instagram post, alleges blackmail
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर के एक मोहल्ले में शनिवार शाम एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


महिला का पति फिरोजाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। घटना के समय महिला घर पर अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ थी। देर शाम जब बच्चा जागा तो उसने मां को अचेत अवस्था में देखा और घबराकर फोन से नाना को सूचना दी। नाना ने अपने परिचित को मौके पर भेजा, जिसके बाद परिजन और पुलिस को जानकारी दी गई। महिला का पिछले करीब छह वर्षों से एक व्यक्ति से संबंध था। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने महिला के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे और उन्हें दिखाकर अपने एक साथी के साथ उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। इससे महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। घटना से पहले महिला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट और ऑडियो साझा कर संबंधित लोगों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। कुछ दिन पहले आरोपी ने महिला के पति के साथ मारपीट भी की थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई पूर्व शिकायत थाने में दर्ज नहीं थी। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि महिला के पति की तहरीर के आधार पर विपिन उर्फ वीटू यादव निवासी ओमार दरगाहपुर थाना सिरसागंज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed