{"_id":"5f1dd9c18ebc3e9fea1d8597","slug":"corona-ghatampur-news-knp5734496163","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर में 11 लोग पाजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर में 11 लोग पाजिटिव मिले
विज्ञापन
corona
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। नेयवेली पावर प्लांट में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को पॉवर प्लांट में सात लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, अलियापुर (सजेती) स्थित टोल प्लाजा के चार कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों ही कार्यालयों को सील किए जाने की संस्तुति की है।
सीएचसी घाटमपुर के अधीक्षक डॉ. कैलाश चंद्रा ने बताया कि रविवार को नेयवेली पावर प्लांट की सहायक कंपनी बीजीआर के 46 कर्मचारियों की जांच की गई। रविवार को आई रिपोर्ट में सात कर्मचारी संक्रमित पाए गए। बताया कि बीजीआर कंपनी में अबतक 18 लोगों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है जिसके चलते कंपनी के दफ्तर और गेस्ट हाउस को सील करने की संस्तुति की गई है। संक्रमित कर्मचारियों को आईसोलेशन के लिए कानपुर भेजा गया है। जबकि, उनके संपर्क में रहे अन्य कर्मचारियों को क्वारंटीन कराया गया है। पॉवर प्लांट की अन्य सहयोगी कंपनियों में जांच के दौरान कर्मचारी संक्रमित पाए जा रहे हैं।
इधर, कानपुर-सागर राजमार्ग पर स्थित अलियापुर (सजेती) टोल प्लाजा के 56 कर्मचारियों की सैंपलिंग की गई। इनमें चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। टोल प्लाजा कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद सैनिटाइजेशन कराने के साथ संक्रमित कर्मचारियों को आइसोलेशन के लिए कानपुर भेजा गया है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि पावर प्लांट और टोल प्लाजा (दोनों जगह) सभी कर्मचारियों को शीघ्र अपनी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos