{"_id":"5f3050368ebc3e3cc97527a4","slug":"crime-ghatampur-news-knp5760021144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेका के विरोध में महिलाएं एकजुट, विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेका के विरोध में महिलाएं एकजुट, विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
crime
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। विकास खंड के उदईपुर गांव की महिलाओं ने शराब ठेका के विरोध में आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर ठेके को गांव से दूर ले जाने की मांग उठाई। उनके समर्थन में भाकियू (भानु) के प्रदेश महासचिव इंद्रजीत सिंह फौजी और घाटमपुर तहसील अध्यक्ष महेशचंद्र कुशवाहा भी थे।
महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में देसी शराब का ठेका करीब पांच सालों से संचालित है। शिवदेवी, रामरती, छुनिया देवी, कौशल्या, अनुराधा, पिंकी, राजरानी और ज्ञानवती ने बताया कि शराब की लत के चलते गांव के युवा बर्बाद हो रहे हैं। वहीं, सुबह से देरशाम तक ठेके के बाहर आसपास के गांवों बेरीखेड़ा, शाहपुर, हरीपुर, खुचकीपुर, गुगुरा और तिवारीपुर सहित कई गांवों के नशेबाजों और अराजकतत्वों का जमावड़ा रहने से महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल होता है। बताया कि शराब के चलते घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि हो रही है।
रविवार को इसी समस्या को लेकर गांव की महिलाओं ने ठेके के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ठेके में शराब खरीदने पहुंचे और वहां बैठकर पी रहे नशेबाजों को खदेड़ दिया। वहीं, महिलाओं के तेवर देखकर ठेके का सेल्समैन दुकान में ताला बंद करके कुछ देर के लिए मौके से हट गया।
विज्ञापन
Trending Videos