{"_id":"5f398cc28ebc3e3cb65411e3","slug":"crime-ghatampur-news-knp577129482","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी मात्रा में रेलवे के क्लैंप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी मात्रा में रेलवे के क्लैंप बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर। कोतवाली पुलिस ने एक गांव में छापा मारकर एक मकान से करीब 10 क्विंटल रेलवे का लोहा बरामद किया है। बरामद माल में रेल पटरियों को जोड़ने वाले क्लैंप हैं। आरोपी भाजपा के एक पदाधिकारी का भाई बताया गया है। पुलिस ने देरशाम तक कोई लिखापढ़ी नहीं की थी।
रविवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नौरंगा इलाके में एक मकान में छापेमारी की। वहां से काफी मात्रा में रेलवे का लोहा बरामद किया। बरामद किए गए माल में ट्रैक जोड़ने में काम आने वाले लोहे के करीब 50 मोटे क्लैंप हैं। रेलवे विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक एक क्लैंप का वजन तकरीबन 20 किलोग्राम के आसपास होता है।
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा है जो एक भाजपा नेता का भाई बताया जा रहा है। इधर, प्रभारी कोतवाल अनूप कुमार निगम ने बताया कि मामले के बारे में जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर के वापस लौटने के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos