{"_id":"6195e7d47f02ba2a8e76c29b","slug":"ghatampur-youth-killed-by-ax-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घाटमपुर: जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार
युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली प्रभारी राम अवतार सिंह ने बताया कि सर्वेश की हत्या के आरोप में मुंशीलाल समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
घाटमपुर में कोतवाली क्षेत्र के रजीतपुर गांव में बुधवार रात जमीन के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
क्षेत्र के पतरसा गांव के रामगिरि (70) रंजीतपुर गांव के बाहर गजनेर रोड पर ग्राम समाज की भूमि पर कई वर्षों से कुटिया बनाकर शिष्या भाग्यवती (75) के साथ रहकर पूजा-पाठ करते हैं। साथ में उनका ममेरा भाई सर्वेश (30) भी रहता था।
बुधवार शाम रोज की तरह पूजा-पाठ करने के बाद रामगिरि एक ग्रामीण के घर सोने चले गए। कुटिया में सर्वेश व भाग्यवती सो रहे थे। भाग्यवती ने बताया कि रात में दो लोग कुटिया में आए। एक आरोपी ने उसे रजाई के ऊपर से दबोच लिया और दूसरे ने कुल्हाड़ी से सर्वेश की गर्दन पर कई वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग्यवती ने देखा तो सर्वेश का रक्तरंजिश शव जमीन में पड़ा था। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों के साथ रामगिरि मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राम अवतार सिंह ने बताया कि सर्वेश की हत्या के आरोप में मुंशीलाल समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Trending Videos