{"_id":"609f5c142a894b520467f588","slug":"double-murder-in-ghatampur-up-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर में दोहरा हत्याकांड: प्रेमी युगल को लड़की के पिता ने कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर में दोहरा हत्याकांड: प्रेमी युगल को लड़की के पिता ने कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 May 2021 11:15 AM IST
सार
लड़की के पिता ने प्रेमी युगल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद की है। गांव में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
घर के बाहर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के घाटमपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घाटमपुर थाना अंतर्गत पतारा चौकी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह प्रेमी युगल को लड़की के पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की उम्र 16 लड़के की 15 वर्ष बताई जा रही है। क्षेत्रियों की मानें तो दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार रात को लड़की के पिता अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल बांदा के बरुवा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, इसी दौरान रात को ही लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया।
इस दौरान पड़ोस में मौजूद लड़की के चाचा ने दोनों को पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर पिता को फोन कर सूचना दी। शनिवार सुबह शादी समारोह से वापस घर पहुंचकर पिता ने करीब साढ़े सात बजे दोनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। आरोप है कि आरोपियों ने प्रेमी को उसके माता-पिता की आंखों के सामने मारा। वे रहम की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद की है।
Trending Videos