{"_id":"5f231cfc8ebc3e9f6d580c50","slug":"sucide-ghatampur-news-knp574213038","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
sucide
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। पुलिस चौकी क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में गुरुवार दोपहर एक ट्रैक्टर एजेंसी के एजेंट ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवया।
गांव निवासी धीरेंद्र तिवारी (46) एक ट्रैक्टर एजेंसी में बतौर कमीशन एजेंट काम करता था। वह पत्नी-बच्चों के साथ भाइयों से अलग रहता था। कोरोना और लॉकडाउन के चलते ट्रैक्टरों की बिक्री न हो पाने से घर की आर्थिक स्थिति बदहाल हो गई थी। परिवार में विवाद की स्थिति होने से काफी तनाव में था। धीरेंद्र के छोटे भाई जीतू तिवारी ने बताया कि नागपंचमी पर उसकी भाभी निर्मला दोनों बच्चों आदर्श और सूर्यांश के साथ अपने मायके गई हुई थी।
इधर, धीरेंद्र तिवारी घर पर अकेला था। गुरुवार की दोपहर घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव छत पर लगी धन्नी में फांसी पर झूलता मिला। घटना की सूचना पाकर मृतक के पत्नी-बच्चे भी रोते-बिलखते अपने गांव आए। भीतरगांव चौकी प्रभारी राजेश बाजपेई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos