{"_id":"6a820b69e8b7249aa10c12be","slug":"47-year-old-water-tank-was-being-demolished-school-bus-had-passed-just-seconds-earlier-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-158257-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 47 साल पुरानी टंकी हो रही थी ध्वस्त, चंद सेकंड पहले गुजरी स्कूल की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 47 साल पुरानी टंकी हो रही थी ध्वस्त, चंद सेकंड पहले गुजरी स्कूल की बस
विज्ञापन
कैथवलिया में गिरते ओवरहेड टैंक के पास से गुजरती स्कूली बस। स्रोत- वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया स्थित आलमपट्टी जलकल स्थल के पास जर्जर ओवरहेड टैंक के ध्वस्तीकरण का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में टंकी गिरने से कुछ सेकंड पहले बच्चों को लेकर एक स्कूली बस उसी मार्ग से गुजरती दिखाई दे रही है। गनीमत रही कि टंकी गिरने से कोई हादसा नहीं हुआ।
ग्रामीणों का आरोप है कि ध्वस्तीकरण से पहले सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। उनका कहना है कि नियम के अनुसार ध्वस्तीकरण के दौरान मार्ग को पूरी तरह बंद किया जाना चाहिए, ताकि कोई वाहन या व्यक्ति वहां से न गुजर सके।
वहीं, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से मार्ग को अवरुद्ध किया गया था, लेकिन स्कूली बस चालक ने रोक के बावजूद वाहन निकाल लिया। उन्होंने बताया कि 1979 में बनी यह टंकी लंबे समय से जर्जर और निष्प्रयोज्य थी। 13 अगस्त को इसे विभाग ने ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
जिले में 38 जर्जर ओवरहेड टैंक
जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिले में ऐसे 38 जर्जर ओवरहेड टैंक हैं, जिनको ध्वस्त कर नए बनाने की योजना है। इनमें 27 का ध्वस्तीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 11 पर कार्रवाई बाकी है।