{"_id":"69b1d1686e8bf9c3f700bd1f","slug":"a-memorandum-was-submitted-demanding-the-establishment-of-a-fire-station-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-148635-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
भीम आर्मी एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा गया। इसमें तहसील मुख्यालय पर फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की गई।
मांगपत्र में कहा गया है कि कासिमाबाद तहसील क्षेत्र काफी लंबे भूभाग में फैला हुआ है। यहां तहसील स्थापना के एक दशक पूरा होने के बाद भी फायर स्टेशन स्थापित नहीं किया गया है।
गर्मी के दिनों में जब आग लगती है, उस समय फायर स्टेशन को सूचना देने के बाद 40 से 45 किलोमीटर दूर स्थित स्टेशनों की गाड़ियां जब तक पहुंचती हैं, तब तक आग से काफी नुकसान हो चुका होता है।
पत्र में मांग की गई कि मुख्यमंत्री तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कासिमाबाद में इस गर्मी के सीजन में फायर स्टेशन स्थापित कराएं। उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार ने आश्वासन दिया कि इसे उच्चाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा। पत्रक देने वालों में भीम आर्मी के पूर्व जिला संयोजक मनोज कुमार गौतम, सेंट्रल बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता संतोष, अभय कुमार, दिनेश मौजूद रहे।
Trending Videos