{"_id":"69cac6642d20e6c4dd03c86c","slug":"adgc-neeraj-who-secured-mukhtar-ansaris-conviction-retires-today-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-149766-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मुख्तार अंसारी को सजा दिलाने वाले एडीजीसी नीरज आज होंगे रिटायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मुख्तार अंसारी को सजा दिलाने वाले एडीजीसी नीरज आज होंगे रिटायर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी को विचरण न्यायालय द्वारा पहली सजा दिलाने वाले सहायक जिला शासकीय फौजदारी नीरज कुमार श्रीवास्तव 31 मार्च को 60 वर्ष की आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इन्होंने 18 वर्ष के कार्यकाल में 3000 से ज्यादा आपराधिक मुकदमों का संचालन किया। इसमें 100 से ज्यादा अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई।
सरकारी अधिवक्ता नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2002 में तत्कालीन जिलाधिकारी रमाशंकर सिंह ने 15 दिनों के लिए नियुक्त किया थ्ज्ञा। इसके बाद राज्य सरकार ने जनवरी 2003 में अस्थाई आबद्धता का आदेश जारी किया। वर्ष 2002 से 2012 एवं 2017 से मार्च 2026 के करीब 18 वर्षों के कार्यकाल का पूर्ण किया।
यह चर्चा में तब आए जब उच्च न्यायालय के आदेश पर जनप्रतिनिधियों के मुकदमा के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रत्येक जनपद में एमपी/एमएलए कोर्ट का गठन किया गया। मुख्तार अंसारी व बृजेश सिंह के मामले का ट्रायल एमपी/एमएलए कोर्ट में शुरू हुआ। सरकारी वकालत के कार्यकाल में वर्ष 2018-19 में एक मूकबधिर बालिका के साथ हुए बलात्कार के मामले में अपराधी को आजीवन कारावास दिलाना अपनी बड़ी सफलता मानते हैं। उत्कृष्ट कार्य के लिए 2023 में गणतंत्र दिवस पर सम्मानित भी हुए।
Trending Videos