सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Standing Wheat Crop Burnt to Ashes Due to Short Circuit

Ghazipur News: शार्ट-सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Standing Wheat Crop Burnt to Ashes Due to Short Circuit
विज्ञापन
जमानिया। तहसील क्षेत्र के गड़ही गांव के सीवान में सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे हाईटेंशन विद्युत तार में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इसमें गड़ही निवासी कमलेश कुशवाहा और दलचंद व बूढ़ाडीह गांव के बुधिराम की करीब डेढ़ बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी फेंककर आग पर काबू पाया।
Trending Videos

सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पीड़ित कमलेश कुशवाहा, दलचंद और बुधिराम ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट से अचानक चिंगारी खेत में गिरने लगी, जिससे गेहूं की पकी फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गड़ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्णानंद कुशवाहा ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन दमकल की गाड़ी देर से पहुंची। पीड़ित किसानों ने बताया कि साल भर की मेहनत और जमा पूंजी इस फसल में लगी थी, जो चंद मिनटों में राख हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष जताते हुए पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार रामनरायण वर्मा ने बताया कि हल्का लेखपाल द्वारा मौके का मुआयना किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed