{"_id":"69bbc049cec753f74704d8be","slug":"administration-on-alert-in-ghazipur-ahead-of-eid-ban-imposed-on-prayers-and-construction-on-disputed-land-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid 2026: गाजीपुर में ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, विवादित जमीन पर नमाज व निर्माण पर रोक; एसडीएम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid 2026: गाजीपुर में ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, विवादित जमीन पर नमाज व निर्माण पर रोक; एसडीएम ने लिया जायजा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार
गाजीपुर जिले में ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में सुहवल गांव में स्थित स्वास्थ्य विभाग के प्रसूता केंद्र के लिए आवंटित जमीन को लेकर उत्पन्न विवाद के मद्देनजर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
एसडीएम ज्योति चौरसिया ने लिया मौके का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गाजीपुर जिले में 21 मार्च को प्रस्तावित ईद की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। किसी भी प्रकार की विवादित स्थिति से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुहवल गांव के उत्तर दिशा में स्थित स्वास्थ्य विभाग के प्रसूता केंद्र के लिए आवंटित जमीन को लेकर उत्पन्न विवाद के मद्देनजर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ज्योति चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया।
Trending Videos
निरीक्षण के बाद एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विवाद के पूर्ण निस्तारण तक उक्त जमीन पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य और नमाज अदा करने पर तत्काल प्रभाव से रोक रहेगी। यह निर्णय क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। एसडीएम ने बताया कि ईद की नमाज गांव की दोनों मस्जिदों में दो शिफ्ट में अदा कराई जाएगी, जिससे भीड़ नियंत्रण के साथ सामाजिक सौहार्द भी बना रहेगा। साथ ही थाना पुलिस को सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता शिवप्रकाश राय ने उक्त जमीन पर नमाज अदा किए जाने पर आपत्ति जताते हुए जिलाधिकारी से रोक लगाने की मांग की थी, जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। मौके पर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष भोलानाथ सरोज, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र राय, राजस्व निरीक्षक द्वारिका नाथ दूबे व रामराज, लेखपाल शिवप्रताप सहित भारी संख्या में पुलिस बल और ग्रामीण मौजूद रहे।
एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा कि विवाद के समाधान तक यथास्थिति बनाए रखी जाएगी और नमाज केवल मस्जिदों में ही संपन्न कराई जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि ईद का त्योहार पूरी तरह शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो।