फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Criminal with ₹25,000 bounty injured in encounter country-made pistol and motorcycle recovered

Ghazipur News: पुलिस पर फायरिंग पड़ी भारी, मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, तमंचा और बाइक बरामद

Tue, 28 Jul 2026 04:27 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 28 Jul 2026 04:27 PM IST
सार

गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बेद बिहारी पोखरा के पास वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Criminal with ₹25,000 bounty injured in encounter country-made pistol and motorcycle recovered
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद और नोनहरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी इमरान उर्फ भोंदू (22) को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद राजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ बेद बिहारी पोखरा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह अटवा मोड़ की ओर तेज रफ्तार से भाग निकला। सूचना मिलते ही नोनहरा थाना पुलिस ने भी घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के पीछा करने पर आरोपी कागजीपुर की ओर मुड़ गया, जहां तेज मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को चारों ओर से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान इमरान उर्फ भोंदू निवासी नोनहरा (भटोली) के रूप में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गाजीपुर और बलिया जनपद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उसके विरुद्ध थाना कासिमाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 
गाजीपुर और बलिया में दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के मुताबिक इमरान उर्फ भोंदू शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ गाजीपुर और बलिया के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी सहित दोनों थानों की पुलिस टीम शामिल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed