सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of young man found in bushes along railway track in ghazipur

Ghazipur News: रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला युवक का क्षत- विक्षत शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 16 Jun 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में दिलदारनगर थाना क्षेत्र के देहवल गांव के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

Dead body of young man found in bushes along railway track in ghazipur
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के देहवल गांव के सामने मंगलवार की सुबह डाउन रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत- विक्षत शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी भेज दिया। 



क्या है मामला
थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि दिलदारनगर स्टेशन मास्टर दीपक कुमार श्रीवास्तव ने मेमो भेजकर जानकारी दी कि ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का क्षत- विक्षत शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल पर छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पास से अब तक कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य थानों से पर फोटो भेजकर पहचान कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed