{"_id":"6a304b7b24f469215b028817","slug":"villagers-cleaned-the-drain-in-jayantidaspur-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-154269-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जयंतीदासपुर में ग्रामीणों ने साफ की नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जयंतीदासपुर में ग्रामीणों ने साफ की नाली
विज्ञापन
जयंतीदासपुर गांव में नाली की सफाई करते ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भड़सर। बिरनो विकासखंड क्षेत्र के जयंतीदासपुर गांव में ग्रामीणों ने सोमवार को एक मिसाल पेश की। सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति से नाराज गांव के लोगों ने सड़क पर बह रहे गंदे पानी से छुटकारा पाने के लिए झाड़ू और फावड़ा लेकर करीब 200 मीटर तक जाम नालियों की सफाई की, ताकि समस्या से निजात मिल सके।
ग्रामीण वीरेंद्र यादव ने बताया कि गांव में लगभग 250 मकान हैं, जिनका पानी नालियों के माध्यम से निकलता है। पिछले तीन माह से गांव में एक भी सफाईकर्मी नहीं आया है। इस कारण नालियां पूरी तरह जाम हो गई हैं और बरसात शुरू होने से पहले ही सड़कों पर पानी बहने लगा है।
ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत सचिव को समस्या से अवगत कराया, लेकिन सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
उन्होंने बताया कि एक जगह सबसे खराब स्थिति है जहां नाली का गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ था। समस्या से परेशान होकर गांव के युवाओं ने सामूहिक श्रमदान करते हुए नालियों की सफाई की।
विज्ञापन
अभियान में भगवान बिंद, रविंद्र बिंद, सुकेश बिंद, लक्ष्मण बिंद, ओमप्रकाश यादव, सोनू यादव, बलवंत यादव, दिलीप यादव, गोलू यादव, सनी यादव, मन्नी यादव सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
इस संबंध में एडीओ पंचायत अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि सफाई कर्मियों का स्थानांतरण होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही नए सफाई कर्मियों की तैनाती ग्राम पंचायत में कर दी जाएगी, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।