फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Drains cleaned and roadside bushes trimmed in 52 villages.

Ghazipur News: 52 गांवों में की गई नालियों की सफाई, सड़क किनारे उगीं झाड़ियों की कटाई

Mon, 20 Jul 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Drains cleaned and roadside bushes trimmed in 52 villages.
करंडा। शासन के निर्देश पर सदर विकासखंड क्षेत्र के करीब 52 गांवों में रविवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। सफाईकर्मियों ने ग्राम पंचायतों में जल निकासी के लिए नालियों की साफ-सफाई की। इसके साथ ही सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कर गांव में लगे कूड़े का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत जय प्रकाश पांडेय ने बताया कि विकास खंड के करंडा, खिजिरपुर, भवानीपुर, लीलापुर, सिकंदरपुर सहित सभी ग्राम पंचायतों में करीब 130 सफाई कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लगा गया है। यह कर्मचारी नियमित रूप से नालियों की सफाई, सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई करा रहे हैं। अभियान के दौरान नालियों से गाद एवं कूड़े का भी सुरक्षित ढंग निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed