{"_id":"6a5fd17bbed4d66cc2051aba","slug":"action-will-be-taken-if-the-height-of-djs-in-the-kanwar-yatra-exceeds-10-feet-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-156497-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कांवड़ यात्रा में डीजे की ऊंचाई 10 फीट से ज्यादा हुई तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कांवड़ यात्रा में डीजे की ऊंचाई 10 फीट से ज्यादा हुई तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा और रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में कांवड़ यात्रा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा में डीजे की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होगी और निर्धारित ध्वनि सीमा में केवल भक्ति गीत ही बजाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
बैठक में डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग को कांवड़ मार्गों की मरम्मत, गड्ढामुक्त करने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमओ को प्रमुख मार्गों पर एंबुलेंस तैनात करने तथा नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम प्रधानों को शिवालयों व घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, नाव और गोताखोर की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं जुलूस मार्गों पर लटक रहे तारों को तत्काल ठीक कराने और दुकानों पर खाद्य सामग्री की रेट सूची प्रदर्शित करने के लिए कहा।
एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कांवड़ियों से भी सुरक्षित यात्रा करने और घाटों पर बच्चों को साथ न ले जाने की अपील की।