सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity was out in half the city, leaving people frustrated as they tried to access the budget information.

Ghazipur News: आधे शहर में गायब रही बिजली, बजट देखने के लिए परेशान रहे लोग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity was out in half the city, leaving people frustrated as they tried to access the budget information.
बिजली नहीं होने से अंधेरे में डूबा शहर के महुआबाग स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम। संवाद
विज्ञापन
बजट के लिए टीवी पर टकटकी लगाए थे लोग, बिजली कटौती ने डाला खलल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। आधे शहर में रविवार को बिजली गायब रही। बजट देखने के लिए टीवी पर टकटकी लगाए लोगों के हाथ निराशा लगी। 90 हजार लोग बिजली कटौती से प्रभावित रही। नगर के मेडिकल कॉलेज के पास 33 हजार लाइन पर मीटर लगाए जाने के कार्य के लिए प्रकाश नगर व पीरनगर बिजली उपकेंद्र की बत्ती गुल रही। इसके कारण आधे शहर में दो घंटे 38 मिनट तक बिजली कटौती की गई।
नगर के अविनाश कुमार, जितेंद्र यादव, सोनू प्रजापति आदि ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती को लेकर पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। नगर के आमघाट सहकारी कॉलोनी, गोराबाजार, फाक्सगंज, पीरनगर, आरटीआई चौराहा, तड़बनवा, कचहरी, मिश्रबाजार, महुआबाग, आमघाट कॉलोनी, मियांपुरा, लालदरवाजा, सकलेनाबाद, लंका, भुतहियाटांड़, चंद्रा नगर कॉलोनी, स्वामी विवेकानंद कॉलोनी, गांधीपथ, सिद्धेश्वर नगर कॉलोनी आदि क्षेत्रों के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। रविवार का दिन होने से सभी लोग फुर्सत में थे। सबकी जिज्ञासा बजट पर थी। लेकिन, बिजली कटौती से इसमें खलल पड़ा। बत्ती गुल हो जाने से लोग टेलीविजन पर बजट के प्रसारण से अपडेट नहीं हो पाए। इसके कारण जिन लोगों का मोबाइल डिस्चार्ज था, उनको भी चार्ज करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे जब बिजली कटौती हुई तो लोगों ने सोचा कि कोई छोटा फॉल्ट होगा, लेकिन जब काफी देर तक बिजली नहीं आई, तो लोगों ने बिजली निगम के कर्मियों से संपर्क साधा। इसके बाद लोगों को सूचना मिली कि मेडिकल कॉलेज के पास 33 हजार की लाइन में मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। दोपहर 3.38 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत वितरण खंड नगर के एसडीओ मुन्नीलाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पास मीटर लगाने का कार्य चल रहा था, जिसके कारण कुछ समय के लिए बिजली कटौती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
अंधेरे में रहे शोरूम
आधे शहर में दो घंटे से अधिक समय तक बिजली कटौती होने के कारण शो-रूम में अंधेरा छाया रहा। इसके कारण दुकानदारों व ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली आधारित व्यवसाय भी बत्ती गुल होने के कारण प्रभावित रहे। वेल्डिंग, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल रिपेयरिंग आदि के व्यवसाय प्रभावित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed