{"_id":"697fac7b0305d80d130fb899","slug":"two-accidents-occurred-at-the-same-spot-on-the-purvanchal-expressway-resulting-in-one-death-and-seven-injuries-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-146502-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक ही जगह हुए दो हादसे, एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक ही जगह हुए दो हादसे, एक की मौत, सात घायल
विज्ञापन
मूसेपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
- दुर्घटना में जख्मी सात लोगों का मऊ के निजी अस्पताल में चल रहा उपचार, बिहार के समस्तीपुर के हैं रहनेवाले
फोटो....
सुबह : ट्रेलर से कार और ट्रक सहित तीन वाहनों की टक्कर में सात घायल
दोपहर : में सड़क पार करते समय कार की टक्कर से माली की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेसर, गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मुस्सेपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर रविवार को एक ही जगह पर हुए दो सड़क हादसों में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं सात लोग घायल हो गए हैं।
सुबह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से कार और ट्रक सहित तीन वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए। दाेपहर बाद उसी स्थान पर ही कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे माली कैलाश यादव (55) की मौत हो गई। घटना स्थल से कुछ दूरी से पुलिस ने कार को बरामद कर लिया। जबकि चालक भाग गया।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मुस्सेपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर सुबह करीब 8.25 बजे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से कार व ट्रक सहित तीन वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में घायल होने वालों में ट्रक चालक पंकज, कार चालक इतवार सिंह, कार सवार शुभम, पुष्पा, प्रतिमा, प्रतिभा और एक दो माह की नवजात भी शामिल है। कार सवार हरियाणा से बिहार के समस्तीपुर जा रहे थे। घायलों का उपचार मऊ के निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है। तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़कों से हटा दिया गया है। इधर, दोपहर बाद उसी स्थान पर पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे की देखरेख में लगी निजी कंपनी में तैनात माली करीमुद्दीनपुर थाना के गंधपा निवासी कैलाश यादव की सड़क पार करते समय कार की धक्के से मौत हो गई। वह पूर्वांचल एक्सप्रेस के किनारे लगे पेड़ पौधों की देखभाल और निराई-गुड़ाई करता था। घटना स्थल से कुछ दूरी पर कार को भी बरामद कर लिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार की महिलाएं थाने पहुंच गईं और कैलाश यादव का शव देखकर रोने- बिलखने लगी। थानध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मृतक की पत्नी परमावती देवी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि कार को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos