सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the inter-state football match, Suhawal defeated Muhammadabad by a score of 1-0.

Ghazipur News: अंतरराज्यीय फुटबॉल में सुहवल ने मुहम्मदाबाद को 1–0 से हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
In the inter-state football match, Suhawal defeated Muhammadabad by a score of 1-0.
सुहवल इंटर कॉलेज में गेंद पर कब्जे की कोशिश करते मेजबान और मुहम्मदाबाद के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। स्थानीय गांव स्थित इंटर कॉलेज के मैदान पर आजाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से 55वीं अंतरराज्यीय गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय मेमोरियल पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार की शाम सुहवल ने मुहम्मदाबाद को 1–0 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
मैच की शुरुआत से ही सुहवल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। 34वें मिनट में भुवर ने गोल कर टीम को 1–0 की बढ़त दिला दी जो मध्यांतर तक कायम रही। इसके बाद मुहम्मदाबाद की टीम ने वापसी के लिए प्रयास किया लेकिन सुहवल की मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपर की सतर्कता के आगे सभी प्रयास नाकाम रहे। सुहवल ने बढ़त अंत तक बनाए रखी और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में सुहैल खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि सुरेंद्रनाथ राय ने कमेंट्री की। इस अवसर पर प्रफुल्लचंद्र राय, मन्नेलाल, राजू राय, रजनीश, शीबू राय, मोती, गोलू शुक्ला, राहुल खरवार, आशुतोष राय, जब्बार खान, भोलू, गुड्डू यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed