{"_id":"697f9f67b8aabcea5d073e74","slug":"at-the-cm-jan-arogya-health-fair-a-large-number-of-patients-arrived-with-liver-problems-respiratory-issues-fever-and-stomach-pain-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-146510-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सीएम जन आरोग्य मेले में लिवर, सांस, बुखार, पेट दर्द के अधिक पहुंचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सीएम जन आरोग्य मेले में लिवर, सांस, बुखार, पेट दर्द के अधिक पहुंचे मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 62 केंद्रों पर आयोजित हुआ जन आरोग्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के 62 केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें लिवर, सांस, बुखार, पेटदर्द, हाईबीपी और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही। करीब 2200 लोगों के स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क उपचार के साथ दवा प्राप्त की।
मरदह : सीएचसी और तीन पीएचसी पर आरोग्य मेले में 98 मरीजों ने उपचार कराया। सीएचसी मरदह पर डॉ. इमरान मलिक ने 27 मरीजों का इलाज किया। वहीं पीएचसी मटेहूं में डॉ. राजीव गोड़ ने 28, पीएचसी पांडेयपुर राधे में डॉ.आसिफ लारी ने 25 और पीएचसी अविसहन में डॉ. इमरान उस्मानी ने 18 मरीजों को देखा। इनमें लिवर, सांस, बुखार, पेट दर्द, हाइपरटेश्न और सर्दी-जुकाम-खांसी के मरीज शामिल थे।
नंदगंज : नवीन पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 57 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में 57 मरीजों की जांच की गई, जिसमें सर्दी, जुकाम, टीबी, वायरल बुखार, मधुमेह सहित पेट के मरीज अधिक मिले।
भांवरकोल : मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन स्वास्थ्य केंद्र सुखडेहरा पर डॉ. साक्षी दीपा की देखरेख में हुआ। इसमें 32 मरीज और बीरपुर में 43 मरीज ने उपचार कराया। इसमें सर्दी, खांसी, बुखार , दर्द, मधुमेह के अधिक मरीज शामिल थे।
Trending Videos