{"_id":"69d6a52a8dec06ddc607a637","slug":"farmers-staged-a-protest-at-the-tehsil-office-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-150269-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: किसानों ने तहसील पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: किसानों ने तहसील पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। भारतीय किसान यूनियन (टिकैट) के नेता लल्लन सिंह यादव के नेतृत्व में परजीपाह गांव के दर्जनों किसान बुधवार को तहसील पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कासिमाबाद के धरवार कला से रसड़ा तक धर्मार्थ योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
इसमें कई किसानों की जमीन शामिल है, इसके बावजूद न तो जमीन का अंश निर्धारण किया गया है और न ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरा की गई है। बिना रजिस्ट्री कराए ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिससे वह आक्रोशित हैं। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्हें लेखपाल से अंश निर्धारण कराए जाने की बात कही जाती है जबकि लेखपाल से संपर्क करने पर वह फोन तक नहीं उठाते। उन्होंने मांग किया कि उनकी चिन्हित भूमि का जल्द अंश निर्धारण कराया जाए।
साथ ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर उचित मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन में भोला प्रजापति, ननकू प्रजापति, रामचंद्र, ललित, रामकठिन, मुखराम, जितेंद्र राम, रमेश राम, त्रिभुवन, गुलाबचंद, सुनील, उर्मिला सहित अन्य किसान मौजूद रहे। इस संबंध में कासिमाबाद के तहसीलदार कौशल चौरसिया ने बताया कि मामले में लेखपाल से बात कर किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
Trending Videos