सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traffic remained disrupted for an hour to allow a dredger ship to pass

Ghazipur News: ड्रेजर जहाज पार कराने के लिए एक घंटे बाधित रहा आवागमन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Traffic remained disrupted for an hour to allow a dredger ship to pass
बच्छलकापूरा-रामपुर पीपापुल से होकर निकलता ड्रेजर जलयान। संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बच्छलकापुरा-रामपुर पीपा पुल को बुधवार की दोपहर एक ड्रेजर जहाज को पार कराने के लिए खोला गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह ड्रेजर जहाज शेरपुर से सुल्तानपुर तट की ओर जा रहा था। केंद्रीय जलमार्ग परिवहन विभाग गंगा में क्रूज और मालवाहक जहाजों के संचालन के लिए नियमित रूप से जलस्तर मापने का कार्य कराता है। इसके लिए पटना से वाराणसी के बीच सर्वे जहाज लगातार जलस्तर का मापन करते रहते हैं।
Trending Videos

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकतानुसार बालू की खुदाई के लिए ड्रेजिंग मशीनों का उपयोग किया जाता है। बक्सर से गाजीपुर (शेरपुर से सुल्तानपुर) की ओर ड्रेजिंग मशीन युक्त जहाज के जाने के कारण लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को पीपा पुल के बीच के एक हिस्से को हटा दिया। इसके बाद जहाज आगे की ओर रवाना हो सका। पुल खुलने के कारण गंगा पार आवागमन करने वाले लोगों को करीब एक घंटे तक दोनों तरफ इंतजार करना पड़ा। ड्रेजर जहाज के सफलता पूर्वक पार हो जाने के बाद पुल को तुरंत जोड़ दिया गया और आवागमन सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed