फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five thousand people partook of the *prasad* at the community feast.

Ghazipur News: भंडारे में पांच हजार लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Wed, 29 Jul 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Five thousand people partook of the *prasad* at the community feast.
दुल्लहपुर चौहान मार्केट स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते ल
दुल्लहपुर। चौहान मार्केट स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के 25 गांवों के पांच हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान मंदिर के महंथ राम लखन दास ने बताया कि भंडारे कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ। भंडारा देर शाम तक चलता रहा। आयोजकों एवं स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की थी। महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ भंडारे में सहभागिता की। इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई। इस मौके पर महंथ दीपचंद दास महाराज, महंथ राम लखन दास महाराज, राजकुमार यादव, राजू मद्धेशिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed