फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Truck loaded with iron rods crashes after driver dozes off; two injured.

Ghazipur News: चालक को झपकी आने से सरिया लदा ट्रक टकराया, दो घायल

Wed, 29 Jul 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with iron rods crashes after driver dozes off; two injured.
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर धरवार कला के पास हादसे के बाद क्रेन के ज
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला गांव के सामने मंगलवार की सुबह चालक को झपकी आने से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बिहार से सरिया लोड कर लखनऊ जा रहा ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में सरिया लदे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह तक क्षतिग्रस्त हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रक के अगले हिस्से में फंसे और गंभीर रूप से घायल चालक व सह चालक को उपचार के लिए सीएचसी कासिमाबाद लाया। जहां से चिकित्सकों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सुरक्षा अधिकारी गजानंद सिंह ने बताया कि सुबह बिहार की ओर से सरिया लादकर एक ट्रक लखनऊ के तरफ जा रहा था। धरवार कला गांव के सामने एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे एक ट्रक खड़ी थी। तभी अनियंत्रित सरिया लदा ट्रक खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। बचाव टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि चालक और सहचालक दोनों गंभीर रूप घायल थे। दोनों घायलों को कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान चालक हरदोई जनपद के पिहानी थाना के सहादत नगर उस्मानपुर निवासी सुधीर कुमार और सहचालक दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया कि ओवर स्पीड व चालक को नींद आने के कारण घटना हुई है। दुर्घटना स्थल से क्षतिग्रस्त वाहन को हाइड्रा की मदद से हटाया गया, इसके बाद यातायात बहाल हो सका। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed