फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sports: Six players selected for UP junior team; Rahul handed captaincy.

खेल: छह खिलाड़ियों का यूपी जूनियर टीम में चयन, राहुल को मिली कमान

Wed, 29 Jul 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sports: Six players selected for UP junior team; Rahul handed captaincy.
खानपुर। उत्तर प्रदेश जूनियर हॉकी टीम में करमपुर स्टेडियम के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खास बात यह है कि करमपुर के उभरते खिलाड़ी राहुल राजभर को टीम की कमान सौंपी गई है। उनके चयन की घोषणा होते ही स्टेडियम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद एवं मेघबरन सिंह एकेडमी के संरक्षक राधेमोहन सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश की जूनियर टीम में करमपुर स्टेडियम के मिथिलेश यादव, सत्यम पांडेय, ऋतेश पांडेय, विशाल पांडेय, त्रिलोकी और राहुल राजभर ने जगह बनाई है। इनके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, इटावा, भदोही, झांसी, लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है। टीम के प्रशिक्षक उपेंद्र चौहान, मैनेजर देवेंद्र तथा फीजियोथेरेपिस्ट दीपक सोम होंगे। करमपुर स्टेडियम के प्रशिक्षकों ने विश्वास जताया कि कप्तान राहुल राजभर के नेतृत्व में प्रदेश की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed