सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur SP conducted annual inspection of police station and issued directives for crime control

Ghazipur News: गाजीपुर में एसपी ने थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के दिए निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 30 Mar 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

नंदगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण कर एसपी ने अभिलेख दुरुस्त रखने व अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति कार्यालय व साइबर सेल का निरीक्षण किया। 

Ghazipur SP conducted annual inspection of police station and issued directives for crime control
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने दिए जरूरी निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने रविवार को नंदगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की स्थिति और विभिन्न इकाइयों के कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गई। इस दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति कार्यालय व साइबर सेल का निरीक्षण किया। 

Trending Videos


उन्होंने अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों को अद्यावधिक रखने और सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। साफ-सफाई और अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए एसपी ने थाना परिसर व बैरकों की स्वच्छता का भी अवलोकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम और जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए एसपी ने महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार करने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। 

साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान एसपी ने उपनिरीक्षकों को शस्त्र अभ्यास भी कराया और थाना परिसर में चौकीदारों को वर्दी वितरित की। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और क्षेत्र में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed