{"_id":"69d5584c86f60d58be00620e","slug":"home-delivery-on-paper-attendance-at-warehouses-in-reality-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-150209-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कागजों में होम डिलीवरी, हकीकत में गोदामों पर लग रही हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कागजों में होम डिलीवरी, हकीकत में गोदामों पर लग रही हाजिरी
विज्ञापन
डेढ़गावां गांव स्थित गैस एजेंसी के गोदाम की बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में 66 गैस एजेंसियां हैं, जबकि उपभोक्ताओं की संख्या करीब 7.70 लाख है। जिला पूर्ति विभाग का दावा है कि जिले में गैस सिलिंडर की होम डिलिवरी व्यवस्था पूरी तरह लागू है और इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित गैस एजेंसियों के गोदामों पर प्रतिदिन उमड़ने वाली भीड़ विभाग के दावों की पोल खोल रही है।
जिला पूर्ति विभाग का कहना है कि सभी गैस एजेंसियों को गैस सिलिंडर की होम डिलिवरी शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन एजेंसियां इन निर्देशों की अनदेखी कर रही हैं। शहरी क्षेत्रों में कुछ हद तक राहत जरूर है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में होम डिलिवरी व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है।
होम डिलिवरी व्यवस्था शत-प्रतिशत लागू न होने के कारण गोदामों पर गैस सिलिंडर से लदे वाहनों के पहुंचते ही उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोगों को चिलचिलाती धूप में एक से दो घंटे तक कतार में खड़ा होकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है। विभाग का दावा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहर में 30 दिन के भीतर होम डिलिवरी सुनिश्चित की जा रही है। छह मार्च को एडीएम वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार ने वर्चुअल बैठक कर गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया था कि जनपद में होम डिलिवरी व्यवस्था शत-प्रतिशत लागू की जाए।
केस-एक : जमानिया स्टेशन रोड स्थित राज नंदनी गैस एजेंसी पर मंगलवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे से ही उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले एजेंसी पर लाइन लगानी पड़ती है, फिर दो किलोमीटर दूर गोदाम जाकर गैस सिलिंडर लेना पड़ता है। सूचना पर एसडीएम ज्योति चौरसिया मौके पर पहुंचीं और निर्देश दिया कि ओटीपी के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की होम डिलिवरी सुनिश्चित कराई जाए।
केस-दो : डेढ़गांवा स्थित एक गैस एजेंसी पर सुबह पांच बजे से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई, जो करीब साढ़े 10 बजे तक बनी रही। लोग अपने-अपने घरों से खाली गैस सिलिंडर लेकर पहुंचे थे। समय बढ़ने के साथ तेज धूप ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। उपभोक्ता राजेश और दीपक ने बताया कि वे सुबह से बिना कुछ खाए-पीए लाइन में खड़े हैं।
विभाग की ओर से होम डिलिवरी का दावा किया जा रहा है, लेकिन गैस एजेंसियां इसका पालन नहीं कर रही हैं। - सतीश कुमारए सोफीपुर
होम डिलिवरी व्यवस्था को सही ढंग से लागू करने की जरूरत है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। - - विशाल सिंह, फुलवारी कला, सैदपुर
जनपद में गैस सिलिंडर की होम डिलिवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां से भी शिकायत मिलेगी, संबंधित कंपनियों से पत्राचार कर कार्रवाई की जाएगी और व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। - अनंत प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, गाजीपुर।
Trending Videos