{"_id":"6a5a2772d35440f209009d6b","slug":"minister-om-prakash-rajbhar-shared-details-regarding-nda-preparations-for-2027-elections-in-ghazipur-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: 2027 में गठबंधन की जीत के लिए मिलकर करें काम, गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: 2027 में गठबंधन की जीत के लिए मिलकर करें काम, गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही ये बात
Fri, 17 Jul 2026 06:30 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:30 PM IST
सार
Ghazipur News: मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2027 में गठबंधन की जीत के लिए मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा-सुभासपा गठबंधन सरकार ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
विज्ञापन
जनसंवाद कार्यक्रम में संबोधित करते मंत्री ओपी राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में भाजपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के संयुक्त एनडीए सरकार के जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बैठक में दोनों दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा-सुभासपा गठबंधन सरकार ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन को सफलता मिल सके।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा और सुभासपा के कार्यकर्ता मिलकर गठबंधन धर्म का पालन करते हुए प्रदेश में दोबारा एनडीए सरकार बनाने के लिए कार्य करें। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने तथा संचालन जिला मंत्री मयंक राय ने किया। इस दौरान अभिनव सिन्हा, सुरेंद्र राजभर, विष्णु प्रताप सिंह, शिवशंकर गुप्ता, सचिन कन्नौजिया, धर्मेंद्र राय, अखिलेश राय, श्यामराज तिवारी, शुभांशु मिश्रा, मनोज राजभर, धनंजय ओझा, विपिन बिहारी सिंह, प्रफुल्ल सिंह, नितिश उपाध्याय सहित दोनों दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
50 गांवों को मोहम्मदाबाद तहसील में शामिल करने की मांग
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के करीब 50 गांवों के ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को ज्ञापन सौंपकर अपने गांवों को कासिमाबाद से हटाकर मोहम्मदाबाद तहसील में शामिल किए जाने की मांग की।
समाजसेवी नंदलाल राजभर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि संबंधित गांवों से कासिमाबाद तहसील मुख्यालय की दूरी 20 से 25 किलोमीटर है, जबकि मोहम्मदाबाद तहसील महज पांच से छह किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों का कहना है कि विकासखंड, थाना और बाजार भी मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पड़ते हैं, ऐसे में तहसीली कार्यों के लिए कासिमाबाद जाना समय और धन दोनों की बर्बादी है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया जा चुका है। ज्ञापन सौंपने वालों में नंदलाल राजभर, अरविंद राजभर, संतोष कुमार और रणजीत सिंह यादव सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।