फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devotees pulled the chariot of Mahaprabhu along with Subhadra and Balabhadra and offered 56 offerings.

Ghazipur News: श्रद्धालुओं ने खींचा सुभद्रा, बलभद्र के साथ महाप्रभु का रथ, लगाया 56 भोग

Fri, 17 Jul 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Devotees pulled the chariot of Mahaprabhu along with Subhadra and Balabhadra and offered 56 offerings.
सुहवल गांव में निकली भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
सुहवल। परमारथ नगर से बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन

पूरे मार्ग पर श्रद्धालु जय जगन्नाथ और हरि बोल के जयघोष लगाते हुए भगवान के रथ के साथ चलते रहे।
रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रथयात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष शृंगार किया गया।
विज्ञापन

पूजन-अर्चन और महाआरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही।
इस अवसर पर भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं में नानखटाई और तुलसी दल का प्रसाद वितरित किया गया। रथयात्रा में भाजपा नेता रिद्धिनाथ पांडेय, पंडित सत्यम मिश्रा, भूनेश्वर पांडेय, शोभनाथ कुशवाहा, मृत्युञ्जय मिश्रा, बबलू पांडेय आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं शहर के स्टीमर घाट से बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। स्टीमर घाट से शुरू होकर यात्रा चीतनाथ, टाउन हाल, लालदरवाजा होते हुए फिर से स्टीमर घाट स्थित मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गई।

सुहवल गांव में निकली भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

सुहवल गांव में निकली भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

सुहवल गांव में निकली भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

सुहवल गांव में निकली भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed