{"_id":"6a5936fddfea72dc280e76f0","slug":"youth-slips-while-boarding-a-moving-train-at-jakhania-station-dies-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-156103-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जखनियां स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ते समय युवक फिसला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जखनियां स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ते समय युवक फिसला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनियां। जखनियां रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को कृषक मेल एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भुड़कुड़ा पुलिस और जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता रामआशीष चौहान ने बताया कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव निवासी मोहन चौहान (25) दवा कराने के लिए बड़े भाई दिनेश के साथ वाराणसी जाने के लिए स्टेशन गया था। पिता के अनुसार, दिनेश प्लेटफॉर्म नंबर एक पर टिकट लेने गए थे। इसी बीच कृषक मेल प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। मोहन ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। गर्दन के पास गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रेन चालक की सूचना पर स्टेशन मास्टर विनोद कुमार ने भुड़कुड़ा पुलिस और जीआरपी को जानकारी दी। मृतक के पिता रामआशीष चौहान ने बताया कि मोहन कई दिनों से बीमार था और एक दिन पहले भी इलाज के लिए वाराणसी गया था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर वह दोबारा इलाज कराने जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्टेशन पहुंच गए। मां और बहन का रो-रोकर हाल बेहाल था। मोहन दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था और पिता के साथ हार्डवेयर की दुकान में हाथ बंटाता था।