फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Letter written to the President in blood; demand made to end Wangchuk's hunger strike.

Ghazipur News: खून से राष्ट्रपति को लिखा पत्र, वांगचुक का अनशन समाप्त कराने की मांग की

Fri, 17 Jul 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Letter written to the President in blood; demand made to end Wangchuk's hunger strike.
शहीद अब्दुल हमीद पार्क धामूपुर में खून से लिखे राष्ट्रपति को संबोधित पत्र को दिखाते समाजसेवी। स
दुल्लहपुर। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में बृहस्पतिवार को परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में समाजसेवियों ने विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के नेतृत्व में लोगों ने अपने खून से लिए राष्ट्रपति के नाम पत्र पर हस्ताक्षर कर अनशन जल्द समाप्त कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित पत्र में कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अन्य मुद्दों को लेकर सोनम वांगचुक 28 जून से आमरण अनशन पर हैं। उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में केंद्र सरकार को शीघ्र वार्ता कर उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए और अनशन समाप्त कराने की पहल करनी चाहिए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने सरकार से मानवीय आधार पर जल्द हस्तक्षेप करने की अपील की।

दिव्यांग शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.पी. पांडेय ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर सरकार को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रधान रामपूजन राजभर, योगेश पांडेय, वृषभदेव राय, श्रीनारायण गिरी, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed