सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   More demand for cartoon squirters

Ghazipur News: कार्टून वाली पिचकारियों की अधिक मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
More demand for cartoon squirters
कासिमाबाद में होली के सामानों से सजी दुकान पर बच्चें के लिए खरीदारी करते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद क्षेत्र में होली के त्योहार को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। रंगों और गुलाल की खुशबू से सराबोर दुकानों पर बच्चों की भीड़ उमड़ रही है। त्योहार में अब महज कुछ दिन शेष हैं। ऐसे में बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है।
Trending Videos

दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारियां, कलर स्प्रे और अबीर-गुलाल के पैकेट सजे हुए हैं। कार्टून आकार की पिचकारियां बच्चों को खासा आकर्षित कर रही हैं। अबीर से भरे गुब्बारे उछालने पर रंगों की बौछार करते हैं। वहीं बेत के आकार की छड़ीनुमा पिचकारी से प्रेशर के साथ रंग निकलता है। इस बार मिसाइल पिचकारी भी बच्चों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बाजार में ब्रांडेड अबीर-गुलाल के पैक, हर्बल रंग, रंग-बिरंगे मास्क, टोपी और विभिन्न प्रकार के मुखौटे भी खूब बिक रहे हैं। दुकानदार राजेश, सूरज, विशाल और रामाशीष गुप्ता ने बताया कि इस बार मुखौटों की मांग सबसे अधिक है। टीवी पर लोकप्रिय कार्टून किरदारों के मुखौटे बच्चों की पहली पसंद बने हुए हैं। बच्चों में स्पाइडर मैन, डोरेमोन, मोटू पतलू, छोटा भीम और ड्रैगन के मुखौटे खासे लोकप्रिय हैं। कार्टून प्रिंट वाले कपड़ों की मांग भी बढ़ी है। अभिभावक बच्चों के साथ बाजार पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed