सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mother Goddess to be Adorned with a Banarasi Chunari Shops Decked Up

Ghazipur News: बनारसी चुनरी से होगा मां का शृंगार, सजी दुकानें

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mother Goddess to be Adorned with a Banarasi Chunari Shops Decked Up
नगर के मिश्रबाजार ​स्थित पूजन सामग्री की दुकान पर सजी चुनरी-संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
गाजीपुर। नवरात्र शुरू होने में अब गिने-चुने दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में जनपद के बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानें सज चुकी हैं। दुकानों पर बनारस की चुनरी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस बार देवी भक्त बनारसी चुनरी ओढ़ाकर मां का शृंगार करेंगे। बाजार में चुनरी 5 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में बिक रही है।
Trending Videos

नगर के नखास, मिश्र बाजार समेत गल्ला व किराना की दुकानों पर पूजन सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। यही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी देखने को मिल रही है। दुकानों पर मेवा, नारियल, कपूर, लौंग, सिंघाड़े का आटा, चुनरी, हवन सामग्री, दशांग, मूंगफली, कुट्टू, कुट्टू का आटा, अगरबत्ती, आरती की थाल आदि सामग्री उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रौजा क्षेत्र के पूजन सामग्री विक्रेता सोनू और मोहित ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पूजन सामग्री के दाम लगभग 10 प्रतिशत तक बढ़े हैं। फिलहाल ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई है। अभी बाजार में थोड़ी मंदी है, लेकिन नवरात्र के दौरान अच्छी बिक्री की उम्मीद है। दुकानदारों के अनुसार, मेवा 600 रुपये प्रति किलो, कपूर 80-100 रुपये, लौंग 1200-1400 रुपये, सिंघाड़े का आटा 240 रुपये, दशांग 80 रुपये, मूंगफली 40 से 180 रुपये, कुट्टू 140 रुपये और कुट्टू का आटा 160 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। नारियल 35 रुपये प्रति पीस और रोली 100 ग्राम 40 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed