{"_id":"69affdaaa4ebdbfb100cde6c","slug":"mothers-given-information-about-shaping-future-of-their-children-by-providing-them-proper-guidance-in-ghazipur-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मां बच्चों की पहली गुरु, सही मार्गदर्शन से संवरता है भविष्य; माताओं को दी गई खास जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मां बच्चों की पहली गुरु, सही मार्गदर्शन से संवरता है भविष्य; माताओं को दी गई खास जानकारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Ghazipur News: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन शिव शक्ति पब्लिक स्कूल, नेवादा, जंगीपुर में किया गया। इस दौरान माताओं को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए खास जानकारी दी गई।
संवाद कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को शिव शक्ति पब्लिक स्कूल, नेवादा, जंगीपुर में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इस बात पर चर्चा की गई कि मां अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए क्या करें, उन्हें पढ़ाई के लिए कैसे प्रेरित करें और मोबाइल फोन का उपयोग पढ़ाई व उपयोगी कार्यों के लिए किस तरह कराया जाए।
Trending Videos
संवाद में वक्ताओं ने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है। यदि मां बच्चों की पढ़ाई पर नियमित ध्यान दे और घर में सकारात्मक माहौल बनाए तो बच्चे पढ़ाई के प्रति स्वतः ही प्रेरित होते हैं। महिलाओं को बताया गया कि बच्चों को मोबाइल फोन से पूरी तरह दूर रखने के बजाय उसका सही और सीमित उपयोग सिखाना जरूरी है। मोबाइल के माध्यम से शैक्षिक वीडियो, ऑनलाइन पढ़ाई और ज्ञानवर्धक सामग्री का उपयोग कर बच्चों को नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद में प्रतिभा शर्मा, आरती गुप्ता, रिया परवीन, निशा श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, विनिता यादव, उजाला श्रीवास्तव, फहीन खान, तनुश्री फातिमा, यासमीन परवीन, पुष्पा सिंह, आरती दुबे, प्रियंका यादव, ममता खखार, काजल वर्मा और अमृता नंदनी मिश्रा समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं। अंत में महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगी और मोबाइल का उपयोग पढ़ाई व ज्ञानवर्धन के लिए ही कराएंगी।
