{"_id":"694d92b8a022ea1e240719cd","slug":"our-motherland-is-different-from-the-three-worlds-manoj-sinha-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-144485-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मातृभूमि तीनों लोकों से अलग : मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मातृभूमि तीनों लोकों से अलग : मनोज सिन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। क्षेत्र के पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती समारोह में मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर से मेरा मन से जुड़ाव है, इसके बिना सब कुछ अधूरा है। यहां ऐसी ऊर्जा है, जो हर जगह दिखाई देती है। प्रभु श्रीराम कहते थे कि अपनी मातृभूमि तीनों लोकों से अलग है। महामना ने देश के लिए पूरा जीवन खपा दिया। देश के निर्माण के लिए वह हमेशा प्रयत्नशील रहे। उनके भीतर नव भारत की सोच थी।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने वाला है। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री के 11 वर्षों की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। पहले विश्व बैंक भारत को बताता था, लेकिन आज भारत विश्व बैंक को बता रहा है कि आगे क्या करना है। आर्थिक उदारीकरण को पहले अपनाया होता तो आज देश की स्थिति कुछ और होती।
आज देश में भ्रष्टाचार एक चुनौती है जिसे दूर करने के लिए डिजिटल व्यवस्था की गई है। जल्द ही नक्सलवाद से देश को मुक्ति मिलेगी। जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजी अब इतिहास बनकर रह गई है। शांति खरीदी नहीं जा सकती। कहा कि किसानों के हितों को पूरा किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर कृष्णबिहारी राय, ओमप्रकाश राय, सुनील सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, दयाशंकर सिंह, संतोष यादव, जितेंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गौरीशंकर पांडेय ने तथा विद्यालय के प्रबंधक पारसनाथ राय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Trending Videos