सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People staged a protest for the construction of the Link Road

Ghazipur News: लिंक रोड के निर्माण के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
People staged a protest for the construction of the Link Road
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के मानपुर टिकरी टोल प्लाजा के पास नारेबाजी करते ग्रामीण और व्यापारी। सं
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर से बलिया मांझी घाट तक बन रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के मानपुर टिकरी टोल प्लाजा के पास सोमवार को ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर 11 बजे तक तीन घंटे चला। लोगों ने लिंक रोड निर्माण को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। व्यवसायी मार्कंडेय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि एक्सप्रेसवे निर्माण शुरू होने के समय से ही स्थानीय लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए लिंक रोड की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लिंक रोड न होने के कारण लोगों को करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि लिंक रोड बनने से यह दूरी मात्र 400 मीटर रह जाएगी।
Trending Videos

मानपुर क्षेत्र के आसपास लगभग 10 राइस मिल, आठ ईंट भट्ठे और 10 से अधिक छोटे-बड़े शिक्षण संस्थान हैं, जिससे यह इलाका तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है। लिंक रोड का निर्माण होने से मानपुर, भिखनापुर, बाबूरायपुर, जयंतीदासपुर, महमूदपुर, दत्तापुर, नेवक्तपुर, नरहरपुर, पलिया, जरगो सहित कई गांवों के लोगों को सहूलियत मिलेगी। वहीं मौके पर पहुंचे एक्सप्रेस-वे मैनेजर नवीन राय ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता विवेकानंद पांडेय, जयप्रकाश यादव, विसर्जन यादव, सुनील मिश्रा, श्याम जी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed