सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Reconstruction of Two 140-Year-Old Railway Culverts Begins

Ghazipur News: रेलवे की 140 साल पुरानी दो पुलिया का पुनर्निर्माण शुरू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Reconstruction of Two 140-Year-Old Railway Culverts Begins
बेमुआ गांव के पास स्थित पुरानी पुलियां के पास चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
सुहवल। पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल की डीटी ब्रांच लाइन पर स्थित दो रेल पुलियों के पुनर्निर्माण का कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। बेमुआ गांव के पास स्थित इन करीब 140 वर्ष पुरानी पुलियों के आधुनिकीकरण पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
Trending Videos

परियोजना के पहले चरण में बेमुआ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर हाल्ट से सात और आठ नंबर रेल पुलिया के बीच करीब एक किलोमीटर लंबे हिस्से में मिट्टी भराई का काम शुरू कर दिया गया है। यह भराई लगभग 20 फीट चौड़ाई में की जा रही है, जिससे आगे के निर्माण कार्य के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सके। परियोजना के तहत जरूरत वाले स्थानों पर सीमेंटेड कंक्रीट (सीसी) दीवारों का निर्माण भी किया जाएगा। इससे रेल ट्रैक की मजबूती बढ़ेगी और ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित हो सकेगा। निर्माण कार्य के दौरान ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए एक किमी लंबी नई अस्थायी रेल लाइन भी बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात और आठ नंबर की रेल पुलियां वर्ष 1880 में निर्मित हुई थीं और वर्तमान में काफी जर्जर हो चुकी हैं। इनके पुनर्निर्माण से इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के साथ ही उनकी संख्या में भी इजाफा किया जा सकेगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। रेल मंत्रालय की ओर से इसके लिए दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। वहीं आईओडब्ल्यू महेंद्र रजक ने बताया कि पुरानी पुलियों को हटाकर नई पुलियों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और इसे जल्द पूरा किया जाएगा। साइट इंचार्ज राकेश रंजन ने बताया कि मिट्टी भराई का कार्य जारी है, जिसके बाद दीवार निर्माण और रेल लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed