सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Search for youth who drowned in Ganga

Ghazipur News: गंगा में डूबे युवक की तलाश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Search for youth who drowned in Ganga
गहमर के नरवाघाट पर लापता सत्यनारायण गुप्ता की तलाश करते गोताखोर। संवाद
विज्ञापन
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के नरवाघाट पर बीते 29 मार्च को नहाते समय गंगा में डूबे युवक का तीसरे दिन भी पता नहीं चला। बिहार से आए गोताखोर युवक की तलाश में मंगलवार को भी गंगा में उतरे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। करीब आधा किलोमीटर गोताखोरों ने युवक की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
Trending Videos


गांव के भैरवराय पट्टी निवासी सत्यनारायण गुप्ता उर्फ रिंकू (40) बीते 29 मार्च की सुबह करीब दस बजे घर से गंगा नदी के नरवाघाट पर नहाने गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करते हुए गंगा घाट पहुंचे। घाट की सीढि़यों पर युवक का कपड़ा पड़ा हुआ मिला। तब से उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पानी की धारा तेज चलने से युवक के बालू में दबने की आशंका गोतखोरों ने जताई। इधर, परिजनों के रोने- बिलखने से घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। डूबे युवक की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीते तीन दिनों से घर में चूल्हा भी नहीं जला है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि बिहार के गोताखोर को बुलाकर तलाश कराई गई है, लेकिन अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed